Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल

दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार की शाम क्षेत्र के बारा गांव में बांस काटने के विवाद में दबंगों ने एक युवक को मारपीट के गम्भीर रुप से घायल कर दिया। हालत गम्भीर होने पर उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी 35 वर्षीय अलाउद्दीन का बांस रविवार को दिन में गांव के ही अंसार पक्ष के लोगों ने काट लिया था। अलाउद्दीन रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर अंसार पक्ष के घर गया तो बात बात में विवाद बढ़ गया और अंसार पक्ष के लोगों ने अलाउद्दीन को लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। अलाउद्दीन को देर रात पीएचसी सोंधी से जिÞला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया। सोमवार को खबर लिखे जाने तक अलाउद्दीन को होश नहीं आया था तथा इलाहाबाद के एक अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घायल युवक के पिता अमीन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।