गुजरात विधानसभा चुनाव की जोर शोर से चल रही तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जूनागढ़ में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य में दिखावे की शराबबंदी है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”ड्राई स्टेट गुजरात में कल फिर जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई! एक तरफ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर जहरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं. रोजगार की जगह जहर दे रही है सरकार. ये है बीजेपी का ‘गुजरात मॉडल’! गांधी-सरदार की भूमि को नशे में लिप्त कर दिया है.” इसके आगे उन्होंने #RejectBJP लगाया है. जूनागढ़ में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है. यह पहली बार नहीं है कि राज्य में जहरीली शराब से किसी की जान गई है. इसी साल यानी जून 2022 में भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इसको लेकर भी भूपेंद्र पटेल सरकार पर सवाल उठे थे. गुजरात विधानसभा चुनाव की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 पर मंगलवार (29 नवंबर) को चुनाव प्रचार अभियान थम गया. पहले चरण की 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोटिंग होनी है. वहीं बची हुई 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मंगलवार (29 नवंबर) को भावनगर और गांधीधाम (कच्छ जिला) में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नड्डा और बीजेपी के अन्य नेता पहले चरण में किस्मत आजमा रहे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले ही रैलियां कर चुके हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए राज्य में रैली कर चुके हैं. उन्होंने इन चुनाव में गुजरात की जनता से कई वादे किए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है.
― Advertisement ―
महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता
देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
जहरीली शराब से मौत को लेकर राहुल गांधी ने भूपेंद्र पटेल पर साधा निशाना
28

Previous article


