जौनपुर धारा, सुजानगंज। जलवायु परिवर्तन एवं स्वच्छ ऊर्जा व संसाधनों को गतिशीलता प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन शिवम सार्वजनिक जूनियर हाई स्कूल बेलवार के परिसर में किया गया। जिसमें नारी चेतना फाउण्डेशन एवं पानी संस्थान के संयुक्त तत्वधान में कार्यशाला के आयोजन में ग्राम पंचायत बाबूरामपुर और पूरा रामसहाय सहित गांव के किसान, पीआरआई सदस्य एवं किशोरियों एवं शिक्षक, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पानी संस्थान से फील्ड कोऑर्डिनेटर बैजनाथ ने जलवायु परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा किया। उक्त कार्यशाला में संतोष कुमार पटेल प्रबंधक शिवम सार्वजनिक जूनियर हाईस्कूल ने लोगों को आह्वान किया कि हम लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचाना आवश्यक है, इसे लोगों में जागरूक करना जरूरी है। नारी चेतना फाऊंडेशन की सचिव मुन्नी बेगम ने चर्चा करते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन का खतरा पूरे विश्व में दिखाई पड़ रहा है। मानव का स्वास्थ्य जीवन आजीविका प्रभावित हो रही है। हर इंसान को अभियान के रूप में इसे करना जरूरी है। तीर्थराज ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर मुद्दा है, शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर हम संकल्प ले चुके हैं कि सावित्री के संघर्षों की तरह ही संघर्ष के द्वारा ही समाज और देश को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का संचालन तीर्थराज ने किया। इस अवसर पर दान बहादुर, रंजना, संजू, प्रीति, सकीना, रीता, रंजीता, श्याम शंकर सिंह कोटेदार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
जलवायु परिवर्तन व स्वच्छता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Previous article
Next article

