Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजल निगम मशीन और प्राइवेट बस में टक्कर, आधा दर्जन घायल

जल निगम मशीन और प्राइवेट बस में टक्कर, आधा दर्जन घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार के पास जल निगम की बोरिंग करने जा रही मशीन और प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर हो गयी वहीं दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक शाहगंज की तरफ से चलकर प्रयागराज की तरफ जा रही बस और बदलापुर की तरफ से चलकर घनश्यामपुर की तरफ जा रही जल निगम बोरिंग मशीन जैसे ही घनश्यामपुर बाजार के पास पहुंची इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वहीं दुर्घटना में  बोरिंग मशीन पर बैठे प्रमोद पाण्डेय निवासी पाखीपुर जिला गाजीपुर, हरीश कुमार निवासी उदयपुर राजस्थान और प्रवीण सिंह निवासी उदयपुर राजस्थान तथा प्राइवेट बस में सवार संतोष मिश्रा निवासी शान्तीपुरम प्रयागराज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं बस में सवार दो लोगों का उपचार निजी हॉस्पिटल में करवाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।