Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरित

जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरित

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। धन की तीन गति होती है दान ,भेग और नाश इसमें सबसे उत्तम गति है दान। धन का दान  धन द्वारा अन्य वस्तु दवाई वस्त्र आदि का दान अच्छा माना जाता है ।उक्त बातें क्षेत्र के याकूतपुर में पंडित तीर्थ राज दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि पर कंबल वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ गौरी शंकर त्रिपाठी ने कहा । उन्होंने कहा कि ठंड  बढ़ने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर पड़ती है ऐसे में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर राजेश पांडे, चंदन केसरी ,राजेंद्र प्रसाद दुबे, अनुराग दुबे, वीरेंद्र कुमार दुबे सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।