Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकटाया गया सूखा पेड़ धौंस जमाकर उठा ले गए वनकर्मी

कटाया गया सूखा पेड़ धौंस जमाकर उठा ले गए वनकर्मी

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए ठेकेदार को बेचा गया सूखा पेड़ वन विभाग के कर्मचारी धौंस जमाकर उठा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि तय पैसा मांगने पर वन विभाग कर्मी के द्वारा मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उसने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी गुड्डू पासवान के पिता दुर्गेश पासवान कैंसर रोग से पीड़ित चल रहे हैं। उनके उपचार में घर की माली हालत खराब हो गई। उपचार के लिए पैसे न होने पर गुड्डू ने सूखा नीम का पेड़ एक ठेकेदार को बेच दिया। आरोप है कि पखवाड़ा पूर्व वह लकड़ियां काट कर ट्रैक्टर ट्राली में रखवा रहा था कि वहां पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी लकड़ी उठवा ले गए। गुड्डू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने ठेकेदार को सात हजार रुपए में सूखा पेड़ बेंंचा था। जिसे वन विभाग वाले गड़प कर गए। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सही में पेड़ सूखा पाया गया तो ऐसा कारनामा करने वाले वन विभाग के कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।