Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजमीन बैनामा करने के नाम पर भतीजी से हड़प लिया पौने आठ...

जमीन बैनामा करने के नाम पर भतीजी से हड़प लिया पौने आठ लाख

  • भतीजी ने चाचा के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर धारा, खुटहन। लखनीपुर गांव में जमीन बैनामा करने के नाम पर एक कलयुगी चाचा के अपनी सगी भतीजी से पौने आठ लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। भतीजी ने चाचा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। गांव निवासी श्रीकांत तिवारी की पुत्री पिंकी तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके सगे चाचा शशिकांत तिवारी अपने हिस्से की एक बीघा जमीन बेचने को कह रहे थे। इसकी जानकारी होने पर भतीजी पिंकी ने कहा कि जमीन किसी और को न देकर हमारे नाम बैनामा कर दीजिए। सौदा 12 लाख रूपए में तय हो गया। पिंकी का आरोप है कि उसने उनके खाते में सवा सात लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया। पचास हजार रुपए नकदी भी दिया, महीनों बीत जाने के बाद जब बैनामा लिखने की बात होती तो वे टालमटोल करने लगे। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसका यह भी आरोप है कि मायका में उसके पिता के बनाए गए घर से भी उसे मारपीट कर भगा दिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।