जौनपुर धारा, जौनपुर। भागदौड़ भरी भीड़ में लोग एक दूसरे को नजरअंदाज करते हैं ऐसे में मानवता की मिशाल बना अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्य, और डॉ.अभय प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात के 9बजे ट्रस्ट के सदस्य अंकित गुप्ता के यहाँ रामदयालगंज बाजर में किसी कार्य से गए थे। तभी राजस्थान से दो टूरिस्ट की बस काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके अयोध्या धाम जा रही थी, इसी दौरान कुछ दर्शनार्थी चाय नास्ता के लिये उतरे और जब जाने लगे तो एक सवारी नरेश सोनी राजस्थान उम्र 45वर्ष फिसल कर गिर गए, जब लोगों ने देखा तो उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था, तुरंत अंकित गुप्ता ने अध्यक्ष उर्वशी सिंह से बात किया, अंकित ने अपने वाहन से बैठाकर जौनपुर के एक निजी हॉस्पिटल लेके पहुचें, जहाँ डॉ9अभय प्रताप सिंह ने मानवता और अतिथि देवो भव के नक्शे कदम पर कोई शुल्क या फीस ना लेकर नि:शुल्क पूरा इलाज किया। टूरिस्ट नरेश सोनी ने कहा कि आज के समय में बिना स्वार्थ के कोई किसी की मदद नहीं कर्ता है ऐसे में एक अंजान शहर में आपके अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के साथ डॉ.अभय प्रताप सिंह ने इतना सहयोग और मदद किया, जिसे हम आजीवन नहीं भूलेंगे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया दर्शनार्थी की मदद

Previous article


