रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ को भला कौन भूल सकता है। 90 के दशक में जब पहली बार इस सीरियल को टेलिकास्ट किया गया था तो इसे देखने के लिए लोग अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक जाते थे। गलियां और सड़कें सुनसान हो जाती थीं। कुछ ऐसा ही माहौल 2020 में लॉकडाउन के वक्त देखने को मिला। उस समय ‘रामायण’ को एक बार फिर टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था। ‘रामायण’ ने तहलका मचा दिया था। लोग एक-एक सीन की तारीफ करते और ट्विटर पर रिएक्ट करते। इसके एक एपिसोड ने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।का एक एपिसोड था, जिसमें लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था। आज ही के दिन यानी 16 अप्रैल को 2020 में इस एपिसोड को टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था। तब इसे 77.7 मिलियन व्यूअरशिप मिली। यानी इसे तब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।सुनील लहरी इस मौके पर एक ट्वीट किया है और फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ‘रामायण’ से लक्ष्मण-मेघनाद के युद्ध की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा है, ‘आज ही के दिन 16 अप्रैल 2020 में रामायण के लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध के एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 77.7 मिलियन व्यूअरशिपआप सबका धन्यवाद, यह सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया।’मालूम हो कि ‘रामायण’ में Sunil Lahri ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था, जबकि मेघनाद का किरदार एक्टर विजय अरोड़ा ने निभाया था। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने निभाए किरदारों के लिए हमेशा के लिए अमर हो गए। आज भी जब Arun Govil, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को लोग देखते हैं तो उन्हें राम, सीता और लक्ष्मण मानकर पूजते हैं। अरुण गोविल ने ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था, वहीं Dipika Chikhlia सीता बनी थीं। ‘रामायण’ को पहली बार टीवी पर 1987 में टेलिकास्ट किया गया था। तब इसने कई रिकॉर्ड बनाए थे। बाद में जब इसे 33 साल बाद दोबारा टेलिकास्ट किया गया तो एक बार फिर इतिहास रच दिया था।कहां हैं सुनील लहरी और विजय अरोड़ा?सुनील लहरी अभी एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन उनका बेटा कृष पाठक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय है। सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। वह वहां फैन्स के साथ बातचीत करते हैं और अपनी जिंदगी के यादगार पल और करियर के शुरुआती दौर के किस्से शेयर करते रहते हैं। सुनील लहरी फिलहाल मुंबई में रहते हैं और एक एड कंपनी चलाते हैं।वहीं मेघनाद का रोल प्ले करने वाले विजय अरोड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका 2 फरवरी 2007 में निधन हो गया। विजय अरोड़ा वही हैं, जिन्होंने फिल्म ‘यादों की बारात’ में जीनत अमान संग काम किया था। इस फिल्म का गाना ‘चुरा लिया है तुमने’ जीनत अमान और विजय अरोड़ा पर ही फिल्माया गया था।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
जब ‘रामायण’ के इस एपिसोड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


