एक्टर केके गोस्वामी के साथ बड़ा हादसा होते होते टला है, उनकी चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. उस वक्त कार में केके और उनके बेटे साथ मौजूद थे.टीवी के फेमस एक्टर केके गोस्वामी बड़ी घटना से बाल बाल बचे हैं. श.. कोई है, शक्तिमान, विक्राल और गब्राल जैसे शो में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर की गाड़ी में अचानक आग लग गई थी. उस समये वे गाड़ी में अपने बेटे के साथ मौजूद थे. घटना सिटी सेंटर के एसवी रोड की बताई जा रही है. टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, जिस वक्त कार में आग लगी तब गोस्वामी अपने 21 साल के बेटे नवदीप के साथ कार में थे. कार उनका बेटा ही चला रहा था. उस वक्त दोनों कॉलेज की तरफ जा रहे थे. इस घटना से पूरा परिवार अभी शॉक में है. किसी को भी अभी जानकारी नहीं है कि गाड़ी में अचानक आग कैसे लगी. नवदीप जब कार चला रहा था तभी अचानक से गाड़ी में आग लगी. इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर गाड़ी में आग कैसे लगी केके गोस्वामी इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, लगातार वे अपने फनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक्टर मुंबई आने से पहले अपने गांव में ही एक थिएटर चलाया करते थे. लेकिन बाद में उन्होंने सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया. उन्होंने यहां काफी स्ट्रगल किया इसके बाद उन्होंने शक्तिमान और श… कोई है जैसे शोज में काम किया. इन शोज के बाद वे विक्राल और गब्राल शो में नजर आए. उनके ये शो खास तौर पर बच्चों को बहुत पसंद आए. केके गोस्वामी का पूरा नाम कृष्णकांत गोस्वामी है. उन्होंने इन टीवी शोज के अलावा सीआईडी, शाकालाका बूम-बूम जैसे शोज में भी काम किया है. एक्टर हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में काम कर चुके हैं जैसे-मराठी, भोजपुरी, बंगाली आदि.
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
विक्राल और गब्राल’ एक्टर KK Goswami की चलती कार में लगी आग

Previous article

