Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजनहित सेवा संस्थान द्वारा वितरित किया गया मच्छरदानी

जनहित सेवा संस्थान द्वारा वितरित किया गया मच्छरदानी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत खर्गसेनपुर गाँव मे गरीब व असहाय लोगों को जनहित सेवा संस्थान द्वारा मच्छरदानी वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि भीषण गर्मी में मच्छर के काटने से होने वाली तमाम बीमारियों से बचाव के लिए जनहित सेवा संस्थान ने मच्छरदानी वितरण कर ग्राम सभा में 50 से ज्यादा असहाय लोगों को राहत पहुंचाई। वही संस्थापक सत्यप्रकाश का कहना हैं हम अपनी संस्था की ओर से समस्त लाभार्थी एवं समस्त सहयोगी कर्ताओ का आभार व्यक्त करते हैं। जो समय-समय पर राहतराशि देकर ग्रामसभा में निरंतर दिन दु:खियों की सेवा के लिए हमारे साथ खडे रहते हैं। जहा जनहित सेवा संस्थान द्वारा लगातार हो रहे कार्यों की ग्रामवासियों द्वारा प्रसंशा की जा रही है। वहीं लाभार्थियों में प्रसन्नता देखी जा रही हैं।