Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरजनसहयोग बिना शान्ति व्यवस्था मुश्किल : प्रभारी निरीक्षक

जनसहयोग बिना शान्ति व्यवस्था मुश्किल : प्रभारी निरीक्षक

जौनपुर धारा, केराकत। जनसहयोग विशेषकर पत्रकारों के सहयोग के बिना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल होता है। सोमवार को अपरान्ह कोतवाली प्रांगण में नवागत प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने पत्रकारों की परिचय बैठक में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ित को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है। श्री त्यागी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि सकारात्मक सोच के साथ प्रशासन का सहयोग करें जिससे सारे काम आसान हो जाएं। उन्होंने पत्रकारों को समाचार संकलन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रेस क्लब के अब्दुल हक अंसारी, ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय शुक्ल, संरक्षक रामदास यादव, मुहम्मद आरिफ अंसारी, नारायण सेठ राही, फिरोज अहमद, दीप नारायण सिंह, राम शरण यादव, योगेंद्र यादव, संजय दुबे, रत्नेश तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा, अनूप शुक्ल, केतन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।