Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसपा और भाजपा के बागी प्रत्याशी उतरे मैदान में

सपा और भाजपा के बागी प्रत्याशी उतरे मैदान में

  • गर्मी के साथ-साथ डबल स्पीड से बढ़ रहा राजनीतिक पारा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर पंचायत चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीते दो दिनों में मछली शहर की राजनीति में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां वर्तमान चेयरमैन पति और सपा प्रत्याशी महमूद आलम टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी पार्टी से बगावत करके कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वही सपा के एक अन्य नेता गुलाम रसूल उर्फ बबलू राईन ओवैसी की पार्टी में चले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने पुराने प्रत्याशियों पर दांव नहीं खेला और इसके बजाय नए चेहरे को मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने नामित सभासद नितेश जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने नगर अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को टिकट देकर सारे समीकरणों को धूल चटाने की कोशिश की है। वहीं पिछली बार भाजपा से चुनाव लड़ चुके राकेश जायसवाल भी बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं।