Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयजनरल असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए सेना अध्यक्ष

जनरल असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए सेना अध्यक्ष

पाकिस्तान को अपना नया आर्मी चीफ मिल गया है. जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के नए सेना अध्यक्ष होंगे. पीएम शहबाज शरीफ ने उनके नाम का एलान किया. पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ की रेस में कई बड़े नाम शामिल थे. जिसके बाद जनरल मुनीर को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जनरल मुनीर को खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक बदनाम नाम माना जाता है. मुनीर जनरल बाजवा की जगह लेंगे. ले. जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा के रिटायरमेंट के वक्त लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर सबसे सीनियर अधिकारी थे. चूंकि सेना के दोनों बड़े पोस्ट के लिए नवंबर से पहले ही रिकमंडेशन भेजनी थीं, ऐसे में बाजवा पर फैसला था कि वह उन नामों में जनरल मुनीर का नाम शामिल करते हैं या नहीं… मुनीर 2017 में डीजी मिलिट्री इंटेलिजेंस रह चुके हैं. साल 2018 में 8 महीने के लिए ISI चीफ रह चुके हैं. इस दौरान उनके कई ऐसे किस्से सामने आए, जिनकी वजह से उन्हें आईएसआई का एक बदनाम अफसर माना जाता था.  मुनीर अक्‍टूबर 2018 में इंटेलीजेंस चीफ बने थे, लेकिन सिर्फ आठ महीने बाद ही उनकी छुट्टी कर दी गई थी. मुनीर ने पाकिस्‍तान की ओपेन ट्रेनिंग सर्विस (OTS) के जरिये सेना को ज्‍वॉइन किया था. फ्रंटियर फोर्स रेजीमेंट के जनरल मुनीर सबसे सीनियर थ्री स्‍टार जनरल है. उन्हें जनरल बाजवा का पसंदीदा अधिकारी माना जाता है. जिस समय जनरल बाजवा X कोर के कमांडर थे तब जनरल मुनीर वहां ब्रिगेडियर के तौर पर तैनात थे. साल 2017 में जनरल बाजवा ने उन्‍हें मिलिट्री इटेंलीजेंस का डायरेक्‍टर जनरल यानी मुखिया बना और एक साल के अंदर वह आईएसआईए के चीफ भी बन गए. लेकिन आठ महीने बाद ही उन्‍हें इस पद से तत्‍कालीन पीएम इमरान खान के कहने पर हटा दिया. यहां से ले. जनरल मुनीर गुंजरावाला कोर कमांडर के पद पर पहुंचे और दो साल तक इस पोस्‍ट पर सेवाएं दीं. जनरल मुनीर को टू-स्‍टार बनने में काफी समय लग गया और सितंबर 2018 में वह इस पद पर आ सके.