― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजन चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की सस्याएं

जन चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की सस्याएं

  • योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास खण्ड मडियाहूँ की ग्राम पंचायत मुकुन्दपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान विभागों के द्वारा कैम्प भी लगाया गया था। जहां पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके आवेदन भी लिए गए। जिलाधिवâारी ने सभी विभागों से कहा कि पात्रों का आवेदन लेकर उनका सत्यापन कराते हुए शीघ्र लाभ दिलाये। उन्होंने पंचायत सहायक को निर्देश दिया कि पंचायत भवन पर ही ग्रामीणों के आवदेन को आनलाइन करें जिससे उन्हे भटकना न पडे। जल निगम के अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी बन रही है। जल्द ही तक प्रत्येक घरों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पाइप डालने के लिए गड्ढा सड़क के किनारे ही किया जाए सड़कों के बीचों बीच में गढ्डा न खोदे जाये। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि सुनिश्चित कराए कि गांव में कोई भी पेंशन की पेन्डेसी न रहे। जन चौपाल में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को विद्युत कटौती की समस्या से अवगत कराया जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि तार जर्जर हो गये है तो जल्द से जल्द बदलवा दिया जाए। गांव में 752 का गोल्डेन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कुल 585 किसान पंजीकृत है, जिन्हें नियमित सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 15वी किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। कुल 119 कृषक ऐसे है जिनका अभी तक ई-केवाईसी नही हुआ है, आज चौपाल में 8 किसानों का भूमि सत्यापन, 38 कृषकों का ई-केवाईसी तथा 6 कृषको का एनपीसीआई पोर्टल सक्रिय न होने के कारण पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाया गया। जिलाधिकारी ने एबीएसए एवं सचिव को निर्देश दिया कि गांव के खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हटवाए और अतिक्रमण करने वाले के विरूद्व कार्यवाई करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वीके यादव, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share Now...