Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमझौरा गोली काण्ड का आरोपी युवक गिरफ्तार

मझौरा गोली काण्ड का आरोपी युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के मझौरा गांव मे मछली पालक युवक की तालाब के पास गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में नामजद आरोपी युवक शुक्रवार को क्षेत्र के मानीकलां रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय क्षेत्र के ग्राम मझौरा में 29सितम्बर को अबुजर उर्फ रुस्तम 48 को गांव के विपक्षीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मारा गया था। इलाज के दौरान अबूजर की मृत्यु हो गयी थी। मृतक के भाई जावेद की तहरीर पर धारा  307,504,506 भा0द0वि0 बनाम 3 नामजद  व एक अज्ञात के खिलाफ पजीकृत किया गया तथा अबूजर की मृत्यु के उपरांत धारा 307 से धारा 302 में तरमीम करते हुए धारा 302,504,506,120बी भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में नामजद वांछित आरोपी यासिर निवासी मझौरा थाना खेतासराय को शुक्रवार को सुबह क्षेत्र के मानीकला रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी यासिर  के कब्जे से  घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पिस्टल व कारतूस की बरामदगी किया गया।