Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजंगली सूअर के हमले से छात्र घायल

जंगली सूअर के हमले से छात्र घायल

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर में रविवार को छात्र अपना सेंटर देखने जय किसान इंटर कॉलेज सरायख्वाजा में जा रहा था कि रास्ते में जंगली सूअर ने उसकी बाइक पर हमला कर दिया जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और जंगली सूअर वहां से खेत की तरफ फरार हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अबुसाद 18 वर्ष पुत्र गुलाम रसूल कक्षा 12 का छात्र है। वह पूर्वांचल पब्लिक स्कूल भड़ौरा मल्हनी में पढ़ता है। छात्र का सेंटर जय किसान इंटर कॉलेज सरायख्वाजा में गया हुआ है। वह रविवार को सुबह अपने सेंटर को देखने विद्यालय जा रहा था कि रास्ते में अचानक सड़क पर एक जंगली सूअर ने चलती हुई गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले से छात्र गाड़ी लेकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी गिरने की तेज आवाज तेज से जंगली सूअर वहां से खेत में फरार हो गया। स्थानीय व राहगीरों की मदद से घायल छात्र को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गयी जहां उसका उपचार चल रहा है।