― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमार्ग पर पेड़ गिरने से चार घायल

मार्ग पर पेड़ गिरने से चार घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बटाऊबीर चौराहा स्थित बिश्वकर्मा नगर में रविवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चल रहे तेज हवा के कारण घनश्यामपुर-बदलापुर मार्ग पर अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से एक बाइक पर सवार दो लोग तथा एक मिस्री व एक राहगीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल बाइक सवार निन्हकू और शशि प्रकाश निवासी भगासा व जितेंद्र उर्फ जीतू मिस्त्री निवासी बछाड़ी और राहगीर बिजय शंकर मौर्या निवासी सरायगुंजा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोग जितेन्द्र उर्फ जीतू और एक अन्य  की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मार्ग पर गिरे पड़े को हटाने का कार्य किया गया।

Share Now...