― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछोटे लोहिया की धूमधाम से मनायी गयी जयंती

छोटे लोहिया की धूमधाम से मनायी गयी जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जंयती बड़े धूमधाम से निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनायी गयी तथा गोष्ठी आयोजित कर मासिक बैठक हुई और उनके विचारों के बारे में चर्चा की गयी। अध्यक्षता करते हुए डा. अवधनाथ पाल ने कहाकि समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना चर्चा पूरी नहीं होती चाहे वो नेताजी रहे हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते हंै। समाजवादी नेता और जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी पुकारते हैं। जनेश्वर मिश्र समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते है। छात्र जीवन से ही लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था समाजवादी युवजन सभा ज्वाईन करने पहली बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क मे आये और लोहिया के साथ लम्बे समय तक किये। डा.पाल ने बताया कि 9 अगस्त को विधानसभाओं में सेक्टर स्तर पर जन पंचायत आयोजित किया जायेगा। जन पंचायत में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव द्वारा विकास कार्यों का जन जन तक समझना और वर्तमान सरकार द्वारा हो रहे शोषित वंचित किसान नौजवान पे हो रहे अत्याचार को बताना है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, महेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव टाइगर, राहुल त्रिपाठी, हिरालाल विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, अजमत अली, कलीम अहमद, राम इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...