जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में जनपद में स्वीप गतिविधियां अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में प्राचार्य मनीष कुमार पाल की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र का महत्व बताते हुए निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने और सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक करने की जिम्मेदारी दी गई तथा उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष कुमार पाल ने शिक्षक इंस्ट्रक्टर व प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी और कर्मचारियों को वोट के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी,और कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करें। तथा अपने परिवार,आस-पास व अन्य लोगों को मतदान के लिए अपने-अपने स्तर पर भी प्रेरित व जागरुक करें। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन राजकीय और 121 निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान है जिनको निर्देशित कर दिया गया है अब वे निरन्तर 22 मई तक अपने अपने संस्थान के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरुक करते रहे। इस अवसर पर सुनील कुशवाहा,पुष्पेन्द्र,आशीष सिंह,पूनम वर्मा,शशिकांत सिहानी,सुनील गुप्ता,अमित सिंह,हेमराज गौतम आफताब अहमद आदि इस्ट्रक्टर सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
छात्र छात्राओं को मतदान के लिए किया प्रेरित



