Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरसपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरीं रागिनी सोनकर

सपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरीं रागिनी सोनकर

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर विधायक डॉ.रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। उनके संपर्क करने का अंदाज ही अलग रहता है। इसी के बल पर वह लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। शुक्रवार को जौनपुर सदर और शनिवार को मछलीशहर के नदियांव, बड़ेरी, करौंदी, अमारा आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। वह सपा द्वारा सोनकर समाज को प्रदेश में एक भी टिकट न दिए जाने के कारण क्षेत्र में सोनकर समाज का आक्रोश झेलने के बाद लोगों को समझा-बुझा रही है कि इस मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व से बात करूंगी। अभी हमारा मकसद संविधान और आरक्षण बचाना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि गुटबाजी को भूलकर वह प्रत्याशी का प्रचार करें। अपने ऊपर सोशल मीडिया पर गलतबयानी के आरोप से चिंतित होकर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी और काम में विश्वास रखतीं हूं। जो लोग प्रायोजित हमले करा रहे हैं वह खुद पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क और बैठकें कर रही हूं।