जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सोन चिरैया के पास बीते 16दिसंबर को स्कूल जा रहे छात्र को मारपीट कर घायल करने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सिंगरामऊ यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट कर घायल करने और वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में वांछित चल रहे शनी यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी नकहरा खानदेव थाना सिंगरामऊ को हरिहरपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
छात्र के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Previous article


