जौनपुर धारा,नौपेड़वा। भगवान महावीर विश्वविद्यालय सूरत गुजरात के छात्रसंघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अभिमन्यु यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले वर्ष 2023 में अभिमन्यु महामंत्री निर्वाचित हुए थे। इस बार उन्होंने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। बताते चलें कि अभिमन्यु जनपद जौनपुर के नौपेड़वा क्षेत्र के बेलापार गाँव के निवासी हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष व्याप्त है। अभिमन्यु के पिता अर्जुन यादव सूरत में व्यवसायी हैं तथा दादा राधेकृष्ण यादव बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। परिवार में बात करने पर अभिमन्यु के बड़े भाई शिक्षक दीपक ने बताया कि अभिमन्यु विश्वविद्यालय में सदैव छात्रहित के मुद्दों पर सजग रहते हैं तथा छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर जगदीश फौजी, लक्ष्मीशंकर, अशोक, शिवम, सौरभ, अंकित आदि मौजूद रहें। अभिमन्यु की सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अभिमन्यु यादव बनें गुजरात के विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष

Previous article


