जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने छह महीने से मानदेय न मिलने पर आक्रोशित होकर शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्राम रोजगार सेवक सुभ्रान्त मिश्र, मनोज मौर्य, बबिता देवी, चंदन गुप्ता, सुमन देवी, ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मी प्रजापति, मीरा देवी आदि ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात कुल 30 ग्राम रोजगार सेवकों के बकाए मानदेय को बनाएं जान्ो तथा उसे जारी करनवाने के लिए ब्लॉक पर तैनात लेखाकार दिनेश कुमार व कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपचंद द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है। एक तरफ मानदेय न मिलने पर जहां ग्राम रोजगार सेवकों के जीवन यापन पर संकट आ गया है वही लेखाकार व कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण काफी गंभीर विषय है। ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर में उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो सभी ग्राम रोजगार सेवक सीडीओ से मिलकर अपनी समस्या को अवगत कराएंगे। प्रदर्शन के बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने अपना शिकायत पत्र रिसीव कराया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम रोजगार सेवक मनोज मौर्य, सुभ्रान्त मिश्र, चंदन गुप्ता, बबिता देवी, सुधीर मिश्र, संतोष यादव, लक्ष्मी प्रजापति, नीरज यादव, मीरा देवी, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। इस मामले में पूछे जाने पर बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा मानदेय न मिलने की नाराजगी पर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन की जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कि लेखाकार व कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है, फिर भी इस मामले को अपने स्तर से देखूंगा। ग्राम रोजगार सेवकों का बजट के अभाव में पांच महीने से मानदेय नही जांरी किया गया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
छह महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article


