Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरछप्पर में आग लगने से सामान जलकर राख

छप्पर में आग लगने से सामान जलकर राख

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के भीलमपुर ग्राम सभा गांव निवासी के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे सभी सामान व छप्पर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी सुरेंद्र बहादुर (बब्बन यादव) पुत्र स्व. रामखेलावन यादव के रिहायशी मड़हे मे अज्ञात कारणों से लगी आग मे खाने के सामान (के साथ नकदी पांच हजार तथा पूरे परिवार के कपडेÞ एवं पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि अचानक धुंआ दिखाई दिया देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। आस पड़ोस के लोगों के आने तक सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान मधु सिंह एवं लेखपाल पवन गुप्ता को घटना की जानकारी दी गई है।