जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाने से महज पचास मीटर की दूरी पर एक दुकान पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। दुकान पर काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने से पूरब महज पचास मीटर दूरी पर एक दुकान पर एक युवक आया और वहीं बगल में सो गया। दुकान पर कुछ मजदूर ईंट जोड़ाई का काम कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि वह युवक आया और गलियारे में सो गया। काफी देर बाद जब वह नहीं उठा तो मजदूरों ने उसके ऊपर पानी फेंका लेकिन तब भी वह नहीं उठा। दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की उम्र लगभग पैंतीस वर्ष बताई जा रही है। वह पीले रंग की शर्ट पहने हुए था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
थाने से चन्द कदम दूर मिला अज्ञात युवक का शव

Previous article
Next article

