चोलापुर में खाई में बस गिरने से बीस यात्री घायल हो गए है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस का अमला भी मौके पर पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होने की वजह से खाई में चली गई है। प्रशासनिक अमले को सूचना मिलने पर हललच मच गई। 102 और 108 नंबर की नौ एंबुलेंस तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी है। घायलों को बीएचयू और जिला अस्पताल ले जाया गया है, इसके साथ ही सीएचसी चोलापुर में भी घायलों को भी ले जाया गया। सूत्र बता रहे हैं कि तीन की हालत नाजुक है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
चोलापुर बस हादसा में 20यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

Next article

