Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने रात्रि में पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने सोने की अंगूठी व नकदी समेत बंदूक चुराया

चोरों ने सोने की अंगूठी व नकदी समेत बंदूक चुराया

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के जैगहां बाजार में चोरों ने मंगलवार की रात एक घर से दो सोने की अंगूठी व नकदी समेत एक नाली बंदूक पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक दुकान का ताला तोड़ने की असफल कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैगहां बाजार की सीमा से सटे आजमगढ़ जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर गांव के मूल निवासी हरीराम यादव का जैगहां बाजार में मकान है। रोज की भांति रात्रि में परिवार के साथ छत पर सोए थे। बुधवार की सुबह उठे तो छत से नीचे जाने का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह नीचे पहुंचे तो पीछे गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। भुक्तभेगी के अनुसार बॉक्स में रखी सोने की दो अंगूठी और घर में रखी एक नाली लाइसेंसी बंदूक व नकदी गायब थी। चोरों ने रामजीत मोदनवाल की दुकान का एक ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार भुक्तभेगी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फोरेंसिक और डागस्क्वायड की टीम बुलवाकर से जांच करवाया गया।