Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षकों ने पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपा

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपा

जौनपुर धारा, खुटहन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के संरक्षक मेवालाल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बुधवार को पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र विधायक रमेश सिंह को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों को जानबूझकर नजर अंदाज कर रही है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का एक सबसे बड़ा सहारा होता है। जिसे चालू किया जाना नितांत आवश्यक है। इसके अलावा अन्य तमाम समस्याओं पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, मोतीलाल यादव आदि मौजूद रहे।