जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र की सरकी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने बुधवार को चोरी में संलिप्त दो अभियुक्तों को पकड़ कर चालान भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम राम जनम यादव और विकास यादव है। रामजनम केराकत थाना क्षेत्र के अतरौरा और विकास सूरतपुर गांव का रहने वाला है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि दोनों को केराकत थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के मोड़ से पकड़ा गया। रामजनम के पास से चोरी की बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल और एक इन्वर्टर बैटरी तथा विकास के पास से एक मोटरसाईकिल और एक इन्वर्टर मशीन बरामद हुई है। दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चोरी की मोटरसाईकिल और इन्वर्टर सेट सहित दो गिरफ्तार


