― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूँ -नीलाक्षी यादव

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूँ -नीलाक्षी यादव

  • किसान की बेटी ने किया नाम रोशन

जौनपुर धारा, खुटहन। कहते हैं सपने उन्हीं के सच होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है। उक्त कथन को चरितार्थ किया है खानपुर गॉव की रहने वाले एक किसान दम्पती की बेटी नीलाक्षी यादव ने। नीलाक्षी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कठिन परिश्रम कर 95 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। उसे 500 अंक में से कुल 475 अंक मिला। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार यादव, माता, गुरुजनों तथा कठिन परिश्रम को दिया है। वह गुलालपुर के बृजेश इण्टर कॉलेज की छात्रा है। वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। नीलाक्षी की इस बड़ी कामयाबी पर परिजनों सहित नात रिश्तेदारों, सगे सम्बन्धियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Share Now...