Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरी की दो बाइक संग चार धराए

चोरी की दो बाइक संग चार धराए

जौनपुर धारा, सुइथाकला। पुलिस ने शुक्रवार को चार अभियुक्तों को चोरी की दो बाइक के साथ धर दबोचा। मामले में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय मय हमराह क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी की दो बाइक संग चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी अरुन विन्द पुत्र बब्बन 18 व प्रवीण विन्द पुत्र रमेश विन्द 18 काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस तथा ऊंचगाव निवासी अभियुक्त उदित हरिजन 19 पुत्र पांचू राम व शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी नरसिंह विन्द 18 पुत्र राजमन हीरो होंडा बाइक के साथ दबोचे गये। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान हमराह में हेड कान्स्टेबल शशांक शेखर गुप्ता, अंगद सिंह, पवन कुमार और कान्स्टेबल बरखू राम शामिल रहे।