― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeखेलचेतेश्वर पुजारा ने खेली सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी

चेतेश्वर पुजारा ने खेली सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 6 विकेट पर 278 रन बना चुकी है. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं. बहरहाल, चेतेश्वर पु्जारा ने शतक से चूंकने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरे 90 रन टीम के लिए बेहद अहम है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जिस गेंद पर आउट हुआ, वह शानदार गेंद थी, उस गेंद पर कुछ ज्यादा नहीं कर सकता था.

चेतेश्वर पु्जारा ने शतक से चूंकने पर कहा कि मुझे शतक नहीं बना पाने का दुख नहीं है. मैं इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, अगर इस तरह बल्लेबाजी करता रहा तो जल्द शतकीय पारी आएगी. उन्होंने कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन मैंने जिस तरह बल्लेबाजी की, खुश हूं. भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि लोग शतक की बात करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि टीम के लिए क्या अहम है. इस मैच में हम जिस स्थिति में हैं, हम यहां से मैच जीत सकते हैं. इस विकेट पर मैच ड्रॉ होने की संभावना बेहद कम है. चेतेश्वर पु्जारा ने कहा कि हमारी नजर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है. श्रेयस अय्यर और मेरी साझेदारी काफी अहम थी. खासकर, तब जब हमारी टीम जल्दी 3 विकेट खोने के बाद संघर्ष कर रही थी. उन्होंने कहा कि इस पिच पर गेंद ऊपर-नीचे रह रही है, इस वजह से बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. आप इस तरह की विकेट पर कभी सेट नहीं हो सकते. किसी ओवर की महज एक गेंद आपकी पारी खत्म कर सकती है. इस विकेट पर बल्लेबाज के तौर पर आप रिलेक्स नहीं हो सकते. चेतेश्वर पु्जारा के मुताबिक, इस विकेट पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी मुश्कल होती जाएगी.

Share Now...