― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने का दिया फॉर्मूला

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने का दिया फॉर्मूला

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव उपस्थित रहे। इस बैठक में आगामी रणनीति के साथ चुनावी समर में बूथ प्रबंधन, नामांकन सभा पर मंथन, रैलियों-सभाओं और रोड शो की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि आगामी 50 दिनों में चुनाव संपन्न कराना है। दिन रात एक कर देनी है। विगत तीन बार के लोकसभा चुनावों का बूथवार तीन बार का डाटा निकाल कर रिकॉर्ड हमको देखना है। जिसमें हमें उस डाटा को एबीसी की श्रेणी में विभाजित करना है। जहां तक समझ में आया है कि तीन से पांच प्रतिशत तक वोट चुनाव के समय डायवर्ट हो जाता है। इस डायवर्ट के लिए ही हमको यह देखना होगा कि ये हवा के साथ यह वोट बैंक किधर की तरफ जाता है। उन्होंने वोट प्रतिशत बढ़ाने का फार्मूला दिया। लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नियति और नीति भी हैं, इसलिए जनता भाजपा से सहमत है अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से 50 दिन मे लोकसभा को गति प्रदान करना है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अब समय कम है बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष मिश्रा, विपिन द्विवेदी, विनय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामसूरत मौर्य, धनंजय सिंह, नागेश्वर पाण्डेय, राम सिंह मौर्य, प्रभात श्रीवास्तव, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, सरस, विष्णु प्रताप सिंह, विपिन सिंह, नन्दलाल यादव, अखिल मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...