जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हरीश कुमार व संतोष सैनी के साथ दबिश देकर जौनपुर जिले के थाना चंदवक के पतरही गांव निवासी कमलेश पुत्र नंदू 37 वर्ष को एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस के साथ मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के प्रतापगढ मार्ग पर स्थित सटवा तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार



