Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल वाहन में लगी आग,स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

स्कूल वाहन में लगी आग,स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। स्थानीय बाज़ार में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई, आग लगने से बच्चे चीखने चिल्लाने लगे, शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों एवं पुलिस के मदद से किसी तरह से बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाला लिया गया। बता दें कि स्कूल वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस व उनके आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। एसपी सिटी डॉ.बृजेश कुमार गौतम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीएजी पब्लिक स्कूल चोरसंड के बच्चें स्कूल वैन वाहन संख्या यूपी 62बीटी6418 से अपने-अपने घर जा रहे थे कि थाना गौराबादशाहपुर मंदिर के पास ही करीब 13.30 बजे स्कूली वाहन की बैटरी में सार्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गयी। थाना स्थानीय पर मौजूद पुलिस बल व जनता के द्वारा वैन में बैठे सभी बच्चो को सकुशल बाहर निकालकर वाहन में लगी आग को बुझाया गया।