जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज के लिए आई युवती के साथ अनैतिक संबंध तथा अनैतिक गतिविधि का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने क्लीनिक पर तोड़फोड़ की तथा चिकित्सक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को चिकित्सक ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है इसकी वजह से पुलिस कोई भी कार्यवाही करने में असमर्थ रही। आजमगढ़ जनपद निवासी एक युवक थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी क्लीनिक चलाता था। पड़ोसियों का आरोप है कि आजमगढ़ जनपद की ही एक युवती अक्सर उसके क्लीनिक पर दोपहर में आती थी। इस पर पहले से ही घात लगाए ग्रामीणों ने युवती के आने के बाद दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया तथा चिकित्सक की पिटाई भी कर दी और काउंटर पर लगे शीशे को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से फिलहाल उक्त चिकित्सक ने कोई कार्यवाही न करने की गुहार की। इस मामले में पूछे जाने पर थाना क्षेत्र के एसआई अजीमुल्लाह ने बताया कि युवती दवा के लिए आई थी। ग्रामीणों ने गलत आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। युवती के परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। चिकित्सक ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल घटना के बाद चिकित्सक भी अपने क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गया। घटना के क्षेत्र में जोरदार चर्चा व्याप्त रही।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...


