― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों का सांस्कृतिक विकास बाल संस्कार कार्यशाला से ही संभव -शिवकुमार

बच्चों का सांस्कृतिक विकास बाल संस्कार कार्यशाला से ही संभव -शिवकुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा की महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि के नेतृत्व में बाल संस्कार कार्यशाला महावीर मंदिर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा. नीरज गुप्ता एव रेनू गुप्ता ने परिषद के आराध्य पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम गीत से शुभारम्भ किया। अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहाकि आज के इस पाश्चात्य समाज में अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए बच्चो में शुरू से ही अच्छे संस्कार के द्वारा कुरूतियों से बचा जा सकता है। इस संस्कार शाला में 5 वर्ष से 15 वर्ष तक बालक बालिकाओं द्वारा चित्रकारी, सुलेख, गायन, नृत्य, योगासन के कार्यक्रम द्वारा अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया। प्रकल्प संयोजक डा. रेनू गुप्ता ने सनातन धर्म के विषय मे जानकारी दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष लोकेश गुप्त, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, अवधेश गिरी, विक्रम गुप्त द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। संस्कार शाला में 5 साल की बच्ची श्रेयांशी मौर्या को हनुमान चालीसा कंठस्थ होने पर प्रथम पुरस्कार दिलीप जायसवाल ने दिया। द्वितीय पुरस्कार सार्थक अग्रहरि, तृतीय पुरस्कार अदिति अग्रहरि को पूर्व महिला संयोजिका ममता साहू व निशा गिरी ने दिया। कार्यक्रम में आये उपस्थित अभिभावक गौरव मौर्य, गणेश साहू, अजय गुप्ता, अरूण कुमार, भरत, राकेश, अभिषेक का आभार कोषाध्यक्ष शरद साहू ने किया। संचालन सतेंद्र अग्रहरि ने आभार शिव कुमार ने किया।

Share Now...