Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनचारू असोपा-राजीव सेन फैमिली वेडिंग में दिखे साथ

चारू असोपा-राजीव सेन फैमिली वेडिंग में दिखे साथ

टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन की मैरिज लाइफ हमेशा ही हेडलाइंस में रहती हैं। कपल कभी मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ बोलता दिखता है। वहीं कभी सोशल मीडिया पर इनकी नजदीकियों के चर्चे होते हैं। एक बार फिर राजीव-चारू की लाइफ सुर्खियों में है। राजीव और चारू को एक फैमिली वेडिंग में साथ स्पॉट किया गया। राजीव सेन और चारू असोपा के साथ सुष्मिता सेन भी पार्टी का हाइटलाइट रहीं। कुछ दिन पहले ही चारू असोपा बेटी जियाना को लेकर राजीव सेन के घर पहुंची थीं। इसके बाद अब उन्हें एक फैमिली वेडिंग में देखा गया। राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर वेडिंग पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजीव सेन की पूरी फैमिली को खुश देखा जा सकता है। राजीव-चारू संग सुष्मिता सेन, उनकी बेटियां और एक्ट्रेस के एक्स बॉयप्रâेंड रोहमन शॉल भी वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचें। चारू, राजीव और सुष्मिता सेन को साथ देख कर पता चल रहा है कि फिलहाल कपल के बीच ऑल इज वेल है। इससे पहले चारू ने अपने व्लॉग में बताया था कि वो प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाईं। पर 5 जनवरी को होने वाली शादी में जरूर पहुंचेंगी। ताकि जियाना भी अपने दादाजी से मिल सके। राजीव सेन ने फैमिली वेडिंग पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा, ‘तीन ग्रैंड चिल्ड्रेन के साथ बाबा। राजीव सेन, चारू असोपा और जियाना को साथ देख कर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग कमेंट में राजीव-चारू की बेटी पर ढेर सारा प्यार बरसाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही ये भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजीव और चारू अपनी शादी को फिर से एक मौका देना चाहते हैं। क्योंकि इससे पहले चारू और राजीव ने ये क्लीयर कर दिया था कि अब वो तलाक ले रहे हैं। कई मौके देने के बाद भी इनके बीच बात नहीं बन पा रही है। या फिर सच में अलग होकर भी सिर्फ अपनी बेटी के लिए साथ आए हैं। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन के एक्स बॉयप्रâेंड रोहमन शॉल भी साथ में दिखे। दोनों ने सोशल मीडिया पर तो अपना रिश्ता खत्म कर दिया है लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार है। चारू, राजीव की तरह सुष्मिता रोहन भी दोस्ती के रिश्ते में कायम हैं। अब असली बात तो सिर्फ चारू और राजीव ही बता सकते हैं।