किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने की खानापूर्ति
जौनपुर धारा, शाहगंज। गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को चार शादी रचाने के आरोपी शौहर को पत्नियों ने जमकर पिटाई कर दी थी। आरोपी शौहर का कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में चालान उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय को प्रेषित कर दिया। जहां से उसे जमानत पर रिहाई मिल गई। पुलिस का कहना है कि किसी ने घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं दी थी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कोई और कार्रवाई कर पाना मुमकिन नहीं था। गुरुवार की सुबह करीब 11बजे तहसील मुख्यालय पर परिवार वाद के मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला निवासी फजलुर्रहमान रहमान को उसकी दो पत्नियां क्रमश नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी पत्नी फरीजा बानो व कानपुर जनपद के जाजमऊ निवासी ऐनम फ़िरदौस ने अपने पति फजलुर्रहमान पर चार शादी करने का आरोप लगाते हुए दोनों ने अपने शौहर की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पत्नियों ने आरोप लगाया कि शौहर ने बच्चा पैदा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया अब वह चौथी बीवी के साथ रहता है। पिटाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शौहर को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई और शांतिभंग के अंदेशे चालान न्यायालय भेज दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय का कहना है कि किसी ने घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं दी थी मामला न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में कोई और कार्रवाई कर पाना मुमकिन नहीं था।



