Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पादरी सहित तीन गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पादरी सहित तीन गिरफ्तार

  • 14 दिन के लिए भेजा गया जेल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव में धर्म परिवर्तन कराने के एक आरोपी सुजीत कुमार को उपजिलाधिकारी रिषभ देशराज पुंडीर ने 14 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है। उपजिलाधिकारी ने उसे अपने न्यायालय में 3 मार्च को पेश करने के लिए जिला कारागार अधीक्षक को आदेश दिया है। गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के भलुआही गांव के वार्ड संख्या पांच में धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सहित चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्य शुक्ला पुत्र जयप्रकाश शुक्ला निवासी दाउदपुर ने कोतवाली में इस बात का केस दर्ज कराया है कि सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसेफ की साजिश पर वार्ड नंबर 5 में क्रांति सरोज के घर पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठन के लोगों ने पादरी रतन चंद निवासी ग्राम बरबसपुर थाना बदलापुर रतन चंद को पकड़ कर उसके कब्जे से ईसाई धर्म से संबंधित बाइबल आदि ग्रंथ कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पादरी के साथ कोतवाली में शिवानी पाल पुत्री दिनेश पाल, रीना विश्वकर्मा पत्नी हंसराज विश्वकर्मा निवासी  ग्राम भलुआनी भी पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी पादरी रतन चंद एवं दोनों महिलाओं क्रम से शिवानी पाल व रीना विश्वकर्मा को शांति भंग के आरोप में एसडीएम की अदालत में पेश किया था। एसडीएम रिषभ देशराज पुंडीर ने दोनों महिलाओं की जमानत देते हुए आरोपी पादरी को जिला कारागार भेज दिया।