जौनपुर धारा,खुटहन। पिलकिछा गांव में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमला तो दूसरे पक्ष के आरोप पर घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। गांव निवासी प्रवेश यादव का आरोप था कि वह अपने रिस्तेदार अतुल यादव के साथ बाइक से खुटहन बाजार जा रहा था। दौलतपुर गांव में पड़ोसी सत्यम यादव, चंद्रभान यादव तथा ओइना गांव निवासी इनके मित्र आलोक यादव और अभिषेक यादव ने बोलेरो गाड़ी से ओवरटेव्ाâ कर उन्हें रोक लाठी डंडा से पीटने लगे। मौके पर ग्रामीणों को जुटते देख वे उसी वाहन में बैठ भाग गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपितों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रवींद्र यादव का आरोप है कि खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसको लेकर प्रवेश यादव, अतुल, शिवेंद्र यादव हमारे घर में घुसकर हमें लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिए। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चार पर जानलेवा हमला तो उतने ही आरोपितों पर घर में घुसकर मारपीट का केस

Previous article

