Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगली में खेल-कूद विवाद को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल

गली में खेल-कूद विवाद को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल

  • 15 नामजद व 32 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर कस्बा स्थित भलुआही गली में सोमवार की शाम करीब 6 बजे दो पक्षों के बच्चें द्वारा खेल कूद के दौरान विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के अभिभावक भी आपस में भिड़ गए। वही दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। उधर सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुचें सीओ अरविन्द कुमार वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर भीड़ को हटवाने में सफल रहें। मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 15नामजद और 32 अज्ञात लोगों के बिरूद्ध बिभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिसमें एक पक्ष के धन्नजय सेठ, सुनील व रामआसरे के दो बच्चें तथा 15 से 20 अज्ञात लोग और दूसरे पक्ष के रमजान कुरैशी, कलाम, वशीम, गुफरान, रमजान, मेहदी नवी, गुड्डू, अज्जू, शाहरुख, साजिद, मल्लू, सन्ने, सुलतान तथा 10 अज्ञात लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।