जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव में घर के बगल खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ तोड़ फोड़ व महिला के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी प्रमोद बिन्द का आरोप है कि उसके घर के कुछ बच्चे बगल में खेल रहे थे। तभी पड़ोसी असर्फी देवी के घर के भी बच्चे वहां आकर आपस में मिल जुलकर खेलने लगे। किसी बात को लेकर बच्चों में आपसी विवाद हो गया। तभी वहां पहुंची असर्फी देवी, राहुल, महेंद्र और सुरेंद्र बच्चों को पीटने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने मेरी माता सुशीला देवी, पिता राम जियावन, पत्नी सुमन और भाभी पूनम को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि हमलावरों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
चार के खिलाफ मारपीट तोड़ फोड़ और छेड़खानी का केस दर्ज



