जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत नलकूप-वाराणसी परिक्षेत्र के नियन्त्रणाधीन नलकूप मण्डल, वाराणसी/लघु डाल नहर खण्ड के कुल 14 पम्प कैनालों पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश के क्रम में रविवार को चलो नहर की टेल कार्यक्रम के तहत सभी पम्प कैनालों पर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से पानी के बचाव एवं उपयोगिता, हेड के कृषकों से माँग के अनुसार पानी मिलने, टेल के कृषकों से जल उपलब्धता के आधार पर फसलों का चयन, पम्प कैनाल की सुरक्षा तथा ओसराबन्दी के अनुसार कृषकों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कृषकों से सीधे संवाद/चर्चा की गयी। उपर्युक्त समस्याओं के निराकरण हेतु कृषकों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए गए तथा विभाग द्वारा सिंचाई हेतु प्रयास किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई गई। चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप मण्डल, वाराणसी, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड, वाराणसी/लघु डाल नहर खण्ड एवं नलकूप अनुरक्षण खण्ड, वाराणसी तथा अधीनस्थ सहायक अभियन्ता/उपराजस्व अधिकारी/अवर अभियन्ता/जिलेदार /सींच पर्यवेक्षक एवं सींचपाल आदि द्वारा विशेष प्रयास किया गया। उक्त जानकारी अधिशासी अभियन्ता लघु डाल हरीशचन्द्र तिवारी ने दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चलो नहर की टेल कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन

Previous article
Next article

