Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,12 बच्चे घायल

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,12 बच्चे घायल

  • बस के पीछे का शीशा तोड़ ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव में सोमवार को सुबह सात बजे बारिश के दौरान बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही जगमोहन पब्लिक स्कूल महरूपुर की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी। बस पलटते ही बच्चे चीख पुकार करने लगे। आसपास रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस के पीछे का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस का चालक बाल बाल बच गया। उसको चोट नहीं आयी। बस में करीब 42 बच्चे सवार थे जिसमें 12 बच्चे घायल हुए। अन्य सभी बच्चे भी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। सूचना मिलते ही अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। अभिभावक अपने-अपने बच्चों को स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराकर घर ले गये। घायलों में अनिष्का, आर्यन, अनन्या, इशिका, अंशिका, संजीत, मोहम्मद, प्रगति, साक्षी, अमन, कशिश, गुंजन अन्य बच्चे शामिल हैं। स्कूल की बस सुबह कुकुहां गांव से बच्चों को लेकर चौकी पिलखुआ गांव पहुंची थी। चौकी पिलखुआ गांव से भी बच्चों को लेकर स्कूल के लिए चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस गांव के मंदिर से जैसे ही आगे बढ़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस प्रकरण में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में यदि किसी भी बच्चों के परिजन लिखित तहरीर देते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।