Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचयन वेतनमान स्वीकृत न होने से शिक्षकों में आक्रोश

चयन वेतनमान स्वीकृत न होने से शिक्षकों में आक्रोश

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के प्राथमिक शिक्षकों में चयन वेतनमान स्वीकृत न होने को लेकर भारी नाराज़गी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल से मिला और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने बताया कि 10वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई है। इस प्रक्रिया में शिक्षक को अपने स्तर से कोई कार्य नहीं करना होता, केवल स्टेटस देखा जा सकता है। निर्णय की संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय स्तर पर ही संपन्न होनी है। उन्होंने बताया कि अब तक अधिकांश शिक्षकों की प्रक्रिया पहले चरण में ही अटकी हुई है, न तो इनका इनिशियल कैडर अपडेट हुआ है और न ही कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे प्रक्रिया आगे बढ़ सके। इससे शिक्षकों का चयन वेतनमान लंबित है और वे आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सभी ब्लॉकों से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ऐसे शिक्षकों की सूची मंगवाई जाए जिनका इनिशियल कैडर पोर्टल पर नहीं दिख रहा है और उन्हें अपडेट कराया जाए। इसके साथ ही पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कराते हुए लंबित चयन वेतनमान शीघ्र स्वीकृत किया जाए। इस अवसर पर रविचंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह सहित शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक संघ को आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।