Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघूमने गए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 3 घायल

घूमने गए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 3 घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिजार्पुर चुनार दर्शन करने गए युवकों की लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि अन्य 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मिजार्पुर के मड़िहान में ले गयी जहां हालत नाजुक देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि क्षेत्र के बसेरवा गाँव निवासी आशीष यादव उर्फ लड्डू पुत्र कौशल यादव, अजय पाण्डेय पुत्र विजय शंकर व अंकित उपाध्याय पुत्र सुबाष उपाध्याय निवासीगण बसेरवा व मीरगंज निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र विजय यादव व सोनू मिजार्पुर चुनार से दर्शन कर लौट रहे थे कि वह मड़िहान राजापुर मेन रोड के समीप जैसे ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में पुष्पेंद्र उर्फ रिंकू की मौत हो गई। मृतक करियांव का रहने वाला है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। अन्य घायलों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।