Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघने कोहरे की चपेट में आने से दो वाहन आपस मे भिड़े

घने कोहरे की चपेट में आने से दो वाहन आपस मे भिड़े

  • घटनास्थल पर दोनों वाहन के उडे परखच्चे महिला को आई गंभीर चोट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मझगवॉ गांव स्थित मंगलवार की सुबह में दो वाहन आपस मे भिड गये, जिसमे उनके परखच्चे उड गये। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह तकरीबन 9:00बजे घना कोहरा छाया हुआ था तभी अचानक वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में स्विफ्ट डिजायर कार एवं केराकत के तरफ से आ रही थी वहीं बोलोरो आपस में भिड़ गए। जलालपुर की तरफ से आ रही डिजायर कार को बचाने के चक्कर में बोलेरो वाहन सड़क के किनारे बैठे लोगों के ऊपर चढ़ गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पराऊगंज चौकी प्रभारी सुरेंद्र भाई पटेल को दिया। जिसको सुनकर मौके पर  हमराहियों के साथ पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया एवं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई हेतु जेसीबी के माध्यम से चौकी पर ले गए। घटना इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा वाहन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित थे और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।