― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुररत्नेश कुमार पुन: बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष

रत्नेश कुमार पुन: बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष

  • पैतृक गांव सेनापुर में लगा बधाई देने वालो का तांता

जौनपुर धारा, केराकत। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुये रत्नेश कुमार को मण्डल कार्यकारिणी द्वारा पुनः जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल संयोजक डॉ.एके गौतम ने इसकी जानकारी दी। नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को बनाये जाने से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है। वहीं उनके पैतृक आवास सेनापुर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी ने दोबारा हमको जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उस दायित्व पर खरा उतरना मेरा उद्देश्य है संगठन को छोटे-बड़े कार्यकर्ताओ ने जनपद में जिस बुलंदी पर पहुंचाया है। उसी मजबूती के साथ संगठन के लोगो के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा।

Share Now...